Breaking News

क्या भोजपुरी स्टार पवन सिंह और चांदनी सिंह कर रहे हैं शादी

सामने आई सच्चाई

news
Publised at

Sat, Jan 18, 2025 12:55 PM

by

admin

Share :

भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों पावर स्टार पवन सिंह और चर्चित अभिनेत्री चांदनी सिंह की शादी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी इन दोनों सितारों की शादी को लेकर कई तरह की खबरें फैलाई जा रही हैं. इन अफवाहों के बीच चांदनी सिंह के पीआरओ शशिकांत सिंह और रंजन सिन्हा ने इस मामले खंडन किया है और बयान जारी कर इन सभी खबरों को पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा करार दिया है.

शशिकांत सिंह और रंजन सिन्हा ने कहा, "पवन सिंह और चांदनी सिंह की शादी की खबर पूरी तरह से गलत है. चांदनी सिंह का पूरा ध्यान इस समय अपने करियर पर है. वह अपने काम को लेकर पूरी तरह समर्पित हैं और इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है." शशिकांत सिंह और रंजन सिन्हा ने इस बात पर भी जोर दिया कि पवन सिंह का ज्योति सिंह से तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है. ऐसे में इस तरह की अफवाहें न सिर्फ झूठी हैं, बल्कि पवन सिंह और चांदनी सिंह दोनों के लिए असहज स्थिति पैदा करती हैं.

दरअसल, हाल ही में चांदनी सिंह ने पवन सिंह के जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा लिया था. पार्टी में वह सूट पहनकर आईं थीं और उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी. इस दौरान वह पवन सिंह के परिवार से भी घुल-मिल गई थीं. इसी के बाद सोशल मीडिया और यूट्यूब के कुछ पत्रकारों ने इन बातों को शादी की अफवाहों से जोड़ दिया. पीआरओ ने साफ किया कि चांदनी सिंह जब भी शादी करेंगी, तो वह इसे सार्वजनिक रूप से घोषित करेंगी. फिलहाल इस तरह की अफवाहों को विराम देने की जरूरत है."

पीआरओ ने इसे पवन सिंह और चांदनी सिंह को बदनाम करने की साजिश करार दिया. उन्होंने यूटयूबर अपील की कि वे बिना पुष्टि किए ऐसी खबरें न फैलाएं, क्योंकि यह कलाकारों की निजी और पेशेवर जिंदगी पर नकारात्मक प्रभाव डालता है.

Share :

Related Articles