Breaking News

Entertainment

पॉलीगॉन लैब्स के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स की साझेदारी का असर

भारत के शेयर बाज़ार में रिटेल इन्वेस्टरर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है और यह भी कहा जा रहा है कि सिक्योरिटी मार्केट के अलावा भारत में क्रिप्टो करंसी के लिए भी अच्छे अवसर बन सकते हैं. पॉलीगॉन लैब्स के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स की साझेदारी को रिलायंस की क्रिप्टो में एंट्री के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.मुकेश अंबानी के नेतृत्व वालीजियो प्लेटफॉर्म्स हाल ही में इंटरनेट टेक्नोलॉजी कंपनी के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की. पॉलीगॉन लैब्सजब से टेलीकॉम कंपनी ने यह घोषणा की है, 'जियोकॉइन' ने इंटरनेट पर चर्चाओं को गर्म कर दिया है.कई यूज़र्स ने ट्विटर पर जियोकॉइन की तस्वीरें शेयर की हैं, जबकि कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.इंटरनेट पर यूज़र्स अनुमान लगा रहे हैं कि जियोकॉइन का इस्तेमाल मोबाइल रिचार्ज या रिलायंस गैस स्टेशनों पर खरीदारी जैसी सेवाओं के लिए किया जा सकता है. यह इस संभावित करंसी का उपयोग हो सकता है. जियो कॉइन पर चर्चा तब आगे बढ़ी जब जियो के पॉलीगॉन लैब्स के साथ हाल ही में समझौता किया, जिसका उद्देश्य ब्लॉकचेन और वेब3 कैपिसिटी के साथ अपनी पेशकशों को बढ़ाना है. हालांकि अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो की ओर से जियो कॉइन या इसके उपयोगों के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.रिलायंस इंडस्ट्रीज' टेक्नोलॉजी सहायक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स ने हाल ही में पॉलीगॉन लैब्स के साथ साझेदारी की घोषणा की है, जो भारत में अपने वेब3 और ब्लॉकचेन डेब्यू के लिए पॉलीगॉन प्रोटोकॉल्स की डेवलपर ब्रांच है. इस गठजोड़ के साथ जियो के यूज़र्स नई, सर्विस तक पहुंचने के लिए प्रायवेसी और अपने पर्सनल डेटा पर कंट्रोल जैसे वेब3 लाभों का उपयोग करने में सक्षम होंगे.इसके अलावा साझेदारी का उद्देश्य जियो प्लेटफॉर्म्स के स्वामित्व वाली और उसके द्वारा संचालित कुछ मौजूदा एप और सेवाओं में वेब3 कैपिसिटी को जोड़ना भी होगा, जिसके लिए पॉलीगॉन के अत्याधुनिक ब्लॉकचेन सॉल्यूशन का फायदा उठाया जाएगा, ताकि जियो के मौजूदा 450 मिलियन से अधिक सब्स्क्राइबर्स के लिए नई वेब3 सर्विस बनाई जा सकें.ब्लॉकचेन, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स और डिजिटल प्रॉपर्टीज़ और क्रिप्टोकरेंसी, सेंट्रल बैंक डिजिटल करंसी (सीबीडीसी) और एनएफटी सहित टोकन जैसी नई टेक्नोलॉजी वेब3 का सपोर्ट करती हैं.

admin

Jan 18, 2025


क्या भोजपुरी स्टार पवन सिंह और चांदनी सिंह कर रहे हैं शादी

भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों पावर स्टार पवन सिंह और चर्चित अभिनेत्री चांदनी सिंह की शादी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी इन दोनों सितारों की शादी को लेकर कई तरह की खबरें फैलाई जा रही हैं. इन अफवाहों के बीच चांदनी सिंह के पीआरओ शशिकांत सिंह और रंजन सिन्हा ने इस मामले खंडन किया है और बयान जारी कर इन सभी खबरों को पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा करार दिया है. शशिकांत सिंह और रंजन सिन्हा ने कहा, "पवन सिंह और चांदनी सिंह की शादी की खबर पूरी तरह से गलत है. चांदनी सिंह का पूरा ध्यान इस समय अपने करियर पर है. वह अपने काम को लेकर पूरी तरह समर्पित हैं और इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है." शशिकांत सिंह और रंजन सिन्हा ने इस बात पर भी जोर दिया कि पवन सिंह का ज्योति सिंह से तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है. ऐसे में इस तरह की अफवाहें न सिर्फ झूठी हैं, बल्कि पवन सिंह और चांदनी सिंह दोनों के लिए असहज स्थिति पैदा करती हैं. दरअसल, हाल ही में चांदनी सिंह ने पवन सिंह के जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा लिया था. पार्टी में वह सूट पहनकर आईं थीं और उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी. इस दौरान वह पवन सिंह के परिवार से भी घुल-मिल गई थीं. इसी के बाद सोशल मीडिया और यूट्यूब के कुछ पत्रकारों ने इन बातों को शादी की अफवाहों से जोड़ दिया. पीआरओ ने साफ किया कि चांदनी सिंह जब भी शादी करेंगी, तो वह इसे सार्वजनिक रूप से घोषित करेंगी. फिलहाल इस तरह की अफवाहों को विराम देने की जरूरत है." पीआरओ ने इसे पवन सिंह और चांदनी सिंह को बदनाम करने की साजिश करार दिया. उन्होंने यूटयूबर अपील की कि वे बिना पुष्टि किए ऐसी खबरें न फैलाएं, क्योंकि यह कलाकारों की निजी और पेशेवर जिंदगी पर नकारात्मक प्रभाव डालता है.

admin

Jan 18, 2025


कॉम्पिटीटिव रहने के लिए भारत को घटाना होगा टैरिफ

अगर भारत को डोनाल्ड ट्रंप के चीन के साथ बढ़ते ट्रेड वॉर से जीतना है तो उसे दक्षिण-पूर्व एशिया में अपने अधिक बिजनेस-फ्रेंडली प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए हाई टैरिफ में कटौती करनी होगी। यह बात भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी कही है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप के टैरिफ अमेरिकी कंपनियों को चीन के साथ ट्रेड कम करने के लिए मजबूर करते हैं तो भारतीय मैन्युफैक्चरर्स को फायदा होगा। लेकिन भारत को निवेश आकर्षित करने के लिए अपने घरेलू कारोबारी माहौल को बेहतर बनाने के लिए और भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। गार्सेटी ने कहा कि हाई टैरिफ को कम करना एक महत्वपूर्ण कदम है। आगे कहा, "अमेरिकी कंपनियों को भारत की जरूरत नहीं है। अगर वे बाजार में बने रहना चाहते हैं तो यहां एक बड़ा बाजार है, लेकिन अपने अंतरराष्ट्रीय निर्यात के लिए उन्हें भारत में होने की जरूरत नहीं है। दक्षिण-पूर्व एशिया और मैक्सिको में यह अक्सर आसान होता है।" भारत को भी चेतावनी दे चुके हैं ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। उन्होंने अमेरिका में इंपोर्ट पर यूनिवर्सल टैरिफ लगाने की धमकी पहले से दी हुई है, जिसमें चीन के सामानों पर कम से कम 60% शुल्क शामिल है। भले ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्रंप के साथ मधुर व्यक्तिगत संबंध हैं, लेकिन इसके बावजूद ट्रंप ने भारत को चेतावनी दी है कि अगर वह अमेरिकी सामान पर उच्च शुल्क लगाता है तो उसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई की जाएगी। अमेरिका ने हाल के वर्षों में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों प्रशासनों के तहत भारत के साथ ट्रेड और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत किया है, क्योंकि वह भारत को अधिक मुखर चीन के खिलाफ एक क्षेत्रीय सुरक्षा के रूप में देखता है। भारत के ट्रेड बैरियर्स को लेकर ट्रंप की शिकायतों के बावजूद, गार्सेटी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका और भारत के बीच नजदीकी बढ़ती रहेगी। लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर गार्सेटी का भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में लगभग दो साल का कार्यकाल अगले सप्ताह व्हाइट हाउस में ट्रंप के शपथ ग्रहण के साथ खत्म हो जाएगा। उनके बाद भारत में अमेरिकी राजदूत कौन होगा, इसकी अभी घोषणा नहीं की गई है।

admin

Jan 18, 2025


Airtel, VI देखते रह गए… JIO ने एक बार फिर मारी बाजी

टेलीकॉम सेक्टर का किंग माने जाने वाले Jio ने अपने यूजर्स को एक बार खुशखबरी दी है. रिलायंस जिओ ने VoNR नेटवर्क के डिप्लॉयमेंट को कंफर्म कर दिया है. VoNR (Voice Over New Radio) एक कॉलिंग टेक्नॉलजी है. मजेदार बात यह है कि सिर्फ रिलायंस जियो एकमात्र ऐसा टेलीकॉम कंपनी है जो यह कॉलिंग फीचर्स मुहैया कराता है. एयरटेल और वीआई की तरफ से इसे लेकर कोई अपडेट देखने को नहीं मिला है. अगर ऐसे में आप VoNR कॉलिंग सर्विस का इस्तेमाल करना चाहते है तो फिलहाल आपको जियो की तरफ ही रुख करना होगा. कॉलिंग एक्सपिरिएंस को बना देगा और भी शानदार अभी तक लगभग सभी टेलीकॉम कंपनियों के कॉलिंग फीचर के तौर VoLTE (Voice Over LTE) का इस्तेमाल होता है. VoLTE कॉलिंग फीचर्स 4G नेटवर्क से जुड़े है. वहीं VoNR के टेक्नॉलजी 5G नेटवर्क से जुड़े है. ऐसे में यह आपके कॉलिंग एक्सपिरिएंस को और भी शानदार बना देगा. VoLTE के मुकाबले VoNR के आवाज में शानदार क्वालिटी मिलेगी. वोडाफोन आइडिया वोडाफोन आइडिया कि बात करे तो यह भी एयरटेल की तरह 5G NSA (नॉन-स्टैंडअलोन) को लागू करने की कोशिश कर रहा है. यहीं कारण है कि वोडाफोन आइडिया भी अपने कस्टमर को VoNR की सुविधा नहीं दे पाएगा. VoNR पहले से ही दिल्ली और मुंबई के कस्टमर के लिए काम कर रहा है. यह देश के दूसरे राज्यों में पहले से ही मौजूद हो सकता है. JIO के रिचार्ज प्लान जिओ के 299 रुपये वाले एयरटेल प्लान के साथ कंपनी की तरफ से आप लोगों को हर रोज 1 GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा. किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलेगी. साथ ही इस प्लान के साथ स्पैम अलर्ट और फ्री हेलो ट्यून का फायदा भी मिलेगा. वहीं 249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी रोजाना 1 GB डेटा का फायदा दिया जाता है. साथ ही इसमें कॉलिंग और SMS के अलावा जियो के 249 रुपये वाले प्लान के साथ जियो क्लाउड, जियो टीवी और जियो सिनेमा का भी एक्सेस मिलेगा.

admin

Jan 18, 2025